भिलाई.
भिलाई में सुपेला थाने पास जीई रोड में मंगलवार शाम एक डीजल भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टैंकर सामने चल रही ट्रक को टक्कर मारी दिया। जिससे डीजल टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में डीजल से भरी टैंकर का टैंक फटा गया और सड़क पर ही डीजल बहा गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग डीजल लूटने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुपेला पुलिस पहुंची। और डीजल टैंकर के आस-पास से लोगों को हटा दिया। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना देकर तत्काल मौके पर बुलाया। निकट ही पेट्रोल पंप और सड़क के गर्म होने के कारण आगजनी की आशंका को देखते हुए डीजल टैंकर के चारों ओर फोम का छिड़काव किया गया। इस दुर्घटना से नेशनल हाइवे 53 में लंबा जाम लगा रहा। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाली गाडिय़ां जाम में फंसी रही। पुलिस ने बताया कि डीजल टैंकर मुंबई से डीजल लोडकर ओडिशा के संबलपुर जा रही थी। इसी बीच सुपेला थाने के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोट आई है।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा