बडवानी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल ने जिले के ग्राम आमल्यापानी, बड़गांव, सजवानी, रेहगुन, बालकुआ, तलवाड़ा बुजुर्ग, लोनसरा, बोरलाय, तलून, बगूद, करी पहुंचकर पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। इस दौरान उन्होने महिलाओं को बताया कि नारियों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत 10 जून से महिलाओं के बैंक खातों में 1 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि प्राप्त होने लगेगी। इस दौरान जनपद पंचायत बड़वानी उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि भूपेन्द्र गोयल सहित ग्रामों के सरपंच, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई विगत तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त
दमोह के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 03 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर