कच्छ.
गुजरात के कच्छ में शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज हुई है। भूकंप के झटके रात को करीब 12.12 मिनट पर आए। इनका केंद्र खावड़ा के पूर्व-दक्षिण में 22 किमी दूर रहा। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इसी महीने कच्छ में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले पांच मार्च को 3.2 और 11 मार्च को 3.5 तीव्रता के भूकंप रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।

More Stories
राज्यसभा में गूंजा मुद्दा: ऐतिहासिक धरोहरों पर तोड़फोड़ और अपवित्रता पर गहरी चिंता
सुप्रीम कोर्ट की फटकार: भोपाल नगर निगम को कचरा प्रबंधन सुधारने का सख्त निर्देश
एफटीए से बदल रहा वैश्विक व्यापार का ढांचा, भारत नई दिशा में: पीयूष गोयल