बीजापुर.
भैरमगढ़ इलाके के नक्सल प्रभावित केशकुतुल व केशामुंडी के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं, मौके से हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि डिवीजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरु व अन्य 15 से 20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मुठभेड़ हो गई।
पुलिस ने बताया कि बीजापुर डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान रविवार की सुबह 5.30 बजे के करीब भैरमगढ़ ब्लाक के केशकुतुल के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं, घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी हैं।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा