बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले दो रेलवे स्टेशनों में दो गाडि?ो का ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है। गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव जबलपुर मंडल के जैतवार स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव जबलपुर मंडल के उंचेहरा स्टेशन में दिया जा रहा है।
यह सुविधा 21जनवरी को दुर्ग तथा छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस में यह सुविधा आगामी 6 महीने तक रहेगी। 21जनवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सरनाथ एक्सप्रेस जैतवार रेलवे स्टेशन में 08.23 बजे पहुंचेगी तथा 08.25 बजे रवाना होगी तथा 21जनवरी को छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस जैतवार रेलवे स्टेशन में 18.23 बजे पहुंचेगी तथा 18.25 बजे रवाना होगी।
उंचेहरा स्टेशन में ठहराव की सुविधा 21जनवरी को बिलासपुर तथा रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में यह सुविधा आगामी 6 महीने तक रहेगी। गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस उंचेहरा स्टेशन में 03.43 बजे पहुंचेगी तथा 03.45 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस उंचेहरा स्टेशन 23.33 बजे पहुंचेगी तथा 23.35 बजे रवाना होगी।

More Stories
भूपेश का बड़ा दावा: मोदी-शाह ने BJP जॉइन करने का ऑफर दिया, कमिटमेंट नहीं देने पर छापे पड़ने लगे
बस से उतरते वक्त प्रधान आरक्षक का पैर फिसला, गिरने से दर्दनाक मौत
भूपेश और 2 कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि केस, 12,000 बीघा जमीन कब्जा आरोप पर CM हिमंता का जवाब