बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यस्त इलाके व्हाइटफील्ड में विस्फोट हुआ है। खबर है कि इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। धमाका शहर के मशहूर रामेश्वरम कैफे में हुआ है। सूचना लगते ही पुलिस उपायुक्त समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, मामले की जांच कर रही है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुंदलहल्ली क्षेत्र में हुए इस धमाके में घायल होने वालों में स्टाफ के ही तीन सदस्य और एक ग्राहक शामिल हैं। घायल होने की वालों की संख्या अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। खबरें हैं कि एक अनजान बैग में रखी किसी चीज में धमाका हुआ है। घटना दोपहर 1 बजे घटी। पुलिस का कहना है कि विस्फोट की वजह का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद सामने आईं तस्वीरों में नजर आ रहा है कि बाहर भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। इधर, पुलिस ने भी इलाके की घेराबंदी कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, 'हमें रामेश्वरम कैफे में सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिली थी। हम मौके पर पहुंच गए हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।'

More Stories
ट्रेड डील पर बदली अमेरिकी शर्तें! ‘साझा समझ’ के बीच क्या हुआ, विदेश मंत्रालय ने खोला राज
RBI बदलेगा क्रेडिट कार्ड नियम, 4% ब्याज पर बड़े लोन की सुविधा में बदलाव संभव
भारत आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पैक्ट समिट में करेंगे शिरकत