मुंबई
आमिर खान ने अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया है। सोशल मीडिया पर उनके नए लुक वाली फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक्टर बड़े-बड़े सफेद बाल और दाढ़ी में दिख रहे हैं। आमिर के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस भी हैरान हैं। दरअसल, आमिर खान ने यह नया लुक एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में किया है।
फिल्म तारे जमीन पर के बाद आमिर सालों बाद दर्शील सफारी के साथ एक एड में दिखे हैं और आमिर का यह लुक उसी एड के लिए है। इसमें आमिर दर्शील के दादा के रोल में हैं। इसके अलावा भी एड में आमिर ने कई अलग-अलग लुक अपनाएं हैं। कभी वह बॉली बिल्डर के रूप में तो कभी एस्ट्रोनॉट और माउंटेनियर के रूप में दिखे हैं। एड के हर एडवेंचर में आमिर का लुक और अंदाज बिल्कुल अलग है।

More Stories
पोल्का डॉट साड़ी में तमन्ना ने दिखाया कमाल, ब्लाउज ने 70 के दशक के ग्लैमर को नया रूप दिया
AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!
‘धुरंधर 2’ का जलवा: पाकिस्तान में पाइरेटेड वर्जन देख मची हलचल, भारतीयों ने लिए मजे