कटनी
कटनी से इंदौर जाने बाली लग्जरी एसी बस मे सोमवार देर शाम लगभग 8:30 बजे चांडक चौक ओवर ब्रिज पर ड्राइवर सीट क़े ऊपर लगे बोर्ड मे शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जानकारी के अनुसार न्यू लोक सेवा लग्जरी बस क्रमांक mp 09 dw 0928 जो की कटनी से इंदौर जा रही थी, तभी ओवर ब्रिज क़े ऊपर अचानक बस से धुआँ उठने लगा। जिससे यात्रियों मे हड़कंप और दहशत फैल गया। सभी यात्री जल्दी जल्दी बस से उतर गए। मोके पर यातायात पुलिस, कोतवाली पुलिस, फायर बिग्रेड का अमला पहुँच गया। आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन यात्री बस से जाने को तैयार नहीं हुए।

More Stories
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये
यूपी में गोहत्या और तस्करी पर सख्ती: 35 हजार से ज्यादा आरोपी भेजे गए जेल
पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगा 1 लाख; लोकायुक्त ने ₹5 हजार पर दबोचा