रायपुर
विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने सभी शादीशुदा महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए देने का वायदा किया था और इसके लिए आवेदन भी मंगवाया गया और 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 10 मार्च को उनके उनके बैंक खातों में पैसा पहुंचने का मैसेज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश के साथ पात्र महिलाओं के मोबाइल में आया।
उल्लेखनीय हैं कि पहले यह राशि 8 मार्च को जारी होने वाली थी लेकिन फिर कहा गया कि 7 मार्च को जारी किया जाएगा लेकिन अब 10 मार्च को जारी करने की बात कही गई है। इसका मुख्य कारण यह बताया गया हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम यह राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

More Stories
उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी बिहान’ से जुड़कर संवर रही ग्रामीण महिलाओं की आजिविका
लो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 गिरफ्तार