पुणे
भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अचानक अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (89) को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया.
भारती अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल (बुधवार) रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है. उनकी हालत स्थिर है. उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं.’
पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं. उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं.

More Stories
डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक आगमन: नेशनल हाईवे पर पहली बार PM विमान की लैंडिंग
धरती से समंदर तक भारत की ताकत, एक रणनीतिक कदम से 4 सुपरपावर देशों को साधा
8वां वेतन आयोग लागू होने की चर्चा, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा; क्या प्राइवेट सेक्टर में भी बढ़ेंगी सैलरी?