ब्रसेल्स
फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में रेंडेल कोलो मुआनी के दो गोलों के दम पर बेल्जियम को 2.1 से हराया।काइलियान एमबाप्पे के बिना उतरी फ्रांसीसी टीम के लिये मुआनी ने दोनों हाफ में एक एक गोल दागा।वहीं म्युनिख में खेले गए मैच में जर्मनी ने नीदरलैंड को 1.0 से मात दी। जर्मनी के जैमी ल्यूलिंग का दूसरे मिनट में किया गया गोल वीडियो रिव्यू के बाद खारिज हो गया लेकिन उन्होंने 64वें मिनट में गोल दागा।
अन्य मैचों में इटली ने इस्राइल को 4.1 से हराया जबकि हंगरी ने बोस्निया को 2.0 से मात दी।
दो ग्रुप मैच नवंबर में होंगे। फ्रांस, इटली और जर्मनी शीर्ष पर हैं और उनके क्वार्टर फाइनल में जाने की प्रबल संभावना है।

More Stories
क्रिस गेल का 175 तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने शेयर किया अपना आईपीएल ड्रीम
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया गया पैसा, भारतीयों की हत्या में योगदान देने जैसा; सनराइजर्स पर भड़के सुनील गावस्कर
Sanju Samson का बड़ा खुलासा: सुबह उठकर भी यकीन नहीं होता… T20 वर्ल्ड कप के बाद कही दिल की बात