नई दिल्ली.
पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू फ्रांस की एक कंपनी की ढिलाई के कारण काफी नाराज हैं। उन्होंने वहां की सरकार से काम में तेजी लाने की उम्मीद जताई है। दरअसल, कंपनी को भारतीय मौसम पूर्वानुमान संस्थानों को दो सुपरकंप्यूटर की आपूर्ति करनी है, लेकिन इसमें लगातार देरी की जा रही है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने संस्थानों – राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) की कंप्यूटिंग क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए पिछले साल फ्रांस की कंपनी एविडेन से 10 करोड़ डॉलर के दो सुपरकंप्यूटर खरीदने का फैसला किया था।
दिसंबर का लक्ष्य था
रिजिजू ने कहा, ‘मैं इसलिए ज्यादा निराश हूं क्योंकि हमने दिसंबर का लक्ष्य तय किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पहले ही सुपरकंप्यूटर खरीदने को मंजूरी दे दी थी। हमारे पास मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए केवल चार पेटाफ्लॉप हैं। हम 18 पेटाफ्लॉप की क्षमता स्थापित करना चाहते हैं।’

More Stories
CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: RERA दागी बिल्डरों को फायदा पहुंचा रही है, इसे खत्म किया जाना चाहिए
PM मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ का किया उद्घाटन, अब ऐसे बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का कामकाज
Himachal Pradesh कैबिनेट के बड़े फैसले: टोल टैक्स और आबकारी नीति 2026-27 को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में अहम निर्णय