सोना या चांदी खरीदने बाजार जा रहे है तो यह अच्छा मौका है। लगातार बढ़त के बाद आज 15 मार्च को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 66000 और चांदी के दाम 77000 रुपए के करीब पहुंच गए है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….
15 मार्च का सोने- चांदी का ताजा भाव
आज शुक्रवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 15 मार्च को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 60, 760 , 24 कैरेट के दाम 66,270 और 18 ग्राम 49710 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 77000 रुपए चल रहा है।
जानिए 1 किलो चांदी का ताजा भाव
आज शुक्रवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 77, 000/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 80,000/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 77,000 रुपए चल रही है।
जानिए बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव
आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 60, 600/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 60, 760/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 60,610/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।
जानिए बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 66, 150 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 66, 270/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 66,120/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 66,940/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
जानें सोने की शुद्धता के बारें में खास बातें
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

More Stories
DMart के राधाकिशन दमानी का बड़ा दांव: 100 साल पुरानी कंपनी में ₹1100 करोड़ का निवेश
10.69 लाख कीमत, मसाज सीट्स के साथ लॉन्च हुई Skoda Kushaq Facelift
प्लास्टिक, पेंट, टूथपेस्ट, वैसलीन… ये 50 चीजें तेल-गैस के कुओं से निकले क्रूड से बनती हैं