भोपाल
मध्य प्रदेश शासन ने गुरुवार को एक बार फिर कई आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले हैं। आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं शीलेंद्र सिंह को मनोज पुष्प की जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है। हाल ही में हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटा दिया गया था।
आईएएस शोभित जैन, विवेक पोरवाल, संदीप यादव, सोनाली पोंछे को नया विभाग मिला है। शोभित जैन को मध्य खाद्य विभाग में सदस्य सचिव बनाया गया है। प्रमुख राजस्व आयुक्त विवेक पोरवाल को भी पदोन्नति मिली है।

More Stories
असम चुनाव से पहले शाह का बड़ा बयान, बोले- UCC लागू करेंगे, घुसपैठियों पर सख्ती
समंदर में बढ़ी भारत की शक्ति, दुश्मन के होश उड़ाने के लिए उतरेगा INS अरिदमन और INS तारागिरी
मालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भागने की कर रहा था तैयारी