सीधी
सीधी जिले के नगर परिषद चुरहट अंतर्गत श्री राम नवमी महापर्व पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें कई समाजसेवियों के द्वारा चुरहट नगर में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण एवं भगवान हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा एक ऐतिहासिक वह महत्वपूर्ण रही जिसमें भगवान की झांकी को रथ में सजाकर नगर भ्रमण करवाया गया।
इस दौरान मातृ शक्ति छोटे बच्चे बुजुर्ग एवं युवा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी हर्षोल्लास दिखाई दिया जिसमें सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्री राम की जय जयकार की जा रही थी।

More Stories
मेरठ में ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के लिए चेतावनी, FIR के साथ पासपोर्ट भी रद्द हो सकता है
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को
जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल