नासिक
महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। नासिक सिन्नर-घोटी रोड पर मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना शाम करीब 4.30 बजे इगतपुरी तालुका में उम्बरखोन फाटा के पास हुई। एक मोटरसाइकिल कथित तौर पर व्यस्त सड़क पर कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी तभी यह हादसा हुआ।
कार को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर तीन और कार में एक व्यक्ति सवार था, जबकि सड़क पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल एक पीड़ित को ग्रामीणों ने घोटी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सभी मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

More Stories
PM मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ का किया उद्घाटन, अब ऐसे बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का कामकाज
Himachal Pradesh कैबिनेट के बड़े फैसले: टोल टैक्स और आबकारी नीति 2026-27 को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में अहम निर्णय
₹50,000 से ज्यादा जमा-निकासी पर PAN की झंझट खत्म? 1 अप्रैल 2026 से नए नियम लागू