भदोही
भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सोमवार की सुबह एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी बीते 19 नवंबर को किसी के साथ भाग गई थी, जिससे वह अवसाद में था।
औराई कोतवाली के बेजवां पाहीपुर उगापुर निवासी ओमप्रकाश यादव (27) की पत्नी बीते 19 नवंबर को गायब हो गई, जिसके संबंध में उसने औराई कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
इस बीच, उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है, जिससे वह अवसाद में चला गया। रविवार की देर रात उसने अपनी 14 माह की दो जुड़वा बच्चियों आसी व प्रियांशी को दूध में जहर देकर पिला दिया। जिससे दोनों अबोध की जान चली गई। इसके बाद वह घर के करीब 500 मीटर दूर जाकर नीम के एक पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान भी दे दी।
सुबह उसका शव देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर घर में उसकी दोनो बेटियां भी बिस्तर पर मरणासन्न पड़ी थीं। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

More Stories
उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी
कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) की मध्य क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला