रायगढ़.
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी महिला की मौत की पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जानकारी अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के नुनदरहा गांव निवासी पुष्पा यादव (32) पत्नी राजेश यादव ने घर के म्यांर में रस्सी से अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य महुआ बीनने जंगल गए हुए थे। घर में महिला पुष्पा अपनी जेठानी के साथ थी। इस बीच जब जेठानी नहाने के लिये गई, तभी पुष्पा ने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन जब घर पहुंचे, तब महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने घटना की जानकारी घरघोड़ा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के शादी को 14 साल होने के बावजूद बच्चा नही होने से महिला के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाये जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा