जम्मू.
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी ए.के. चौधरी को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस महानिदेशक (अपराध) चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सतीश चंद्र का स्थान लेंगे, जो जेकेपीएससी अध्यक्ष के रूप में 18 महीने के कार्यकाल के बाद पिछले साल एक नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे।
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है ‘…केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने एके चौधरी को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक पीएससी के अध्यक्ष के पद पर रहेंगे।’ आदेश के मुताबिक, 59 वर्षीय चौधरी की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।

More Stories
ट्रेड डील पर बदली अमेरिकी शर्तें! ‘साझा समझ’ के बीच क्या हुआ, विदेश मंत्रालय ने खोला राज
RBI बदलेगा क्रेडिट कार्ड नियम, 4% ब्याज पर बड़े लोन की सुविधा में बदलाव संभव
भारत आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पैक्ट समिट में करेंगे शिरकत