देहरादून
देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में रविवार को इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

More Stories
निर्मला सीतारमण का दावा: केरल ने 311.95 करोड़ के आपदा फंड के लिए नहीं किया आवेदन
रंधावा सुसाइड केस पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पंजाब के सांसद लिखित दें, CBI जांच होगी
जम्मू-कश्मीर में रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़े तार, कारोबारी के घर NIA की बड़ी रेड