बीजापुर.
धुर नक्सल प्रभावित मिरतुर इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार से हिरोली के मध्य सड़क पर सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट की थी।
इसकी चपेट में आने एक मजदूर मुन्ना भारती (40) पुत्र श्याम भारती की मौत हो गई। मजदूर मुन्ना भारती गांव छोटे देवड़ा थाना बकावंड जगदलपुर जिला बस्तर का रहने वाला था। वह डुमरीपालनार से गंगालूर की ओर जा रहा था। इसी बीच यह घटना हो गई। मिरतुर थाना में मामले में प्राथमिक दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
10 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
घर-जमीन रजिस्ट्री सस्ती: 0.60% सेस खत्म, सरकार पर 460 करोड़ का बोझ
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ