भोपाल
आने वाले लोकसभा चुनावों में अपना वोट देकर लोकतंत्र का पर्व धूमधाम से मनायें । वोट देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी । इस प्रकार का संदेश देने स्वीप आईकॉन सारिका घारू मतदाताओं के बीच जाकर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूक कर रही हैं । ये कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे हैं । कार्यक्रम में बताया कि निर्वाचन लोकतंत्र का महान उत्सव होता है जिसमें प्रत्येक मतदाता की भागीदारी बहुत जरूरी होती है । ऐसे मतदाता जो पहली बार वोटर बने हैं वो वोट जरूर दें ।
गीतों एवं नृत्य के साथ पोस्टर प्रदर्शनी के आयोजन में सारिका ने कहा कि आईये हम संकल्प करें कि इस चुनाव में हम अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे । सभी मतदाताओं से अपील है कि आईये लोकतंत्र का पर्व मनायें और देश के प्रति जिम्मेदारी निभायें ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में दिवंगत गुरकीरत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
यूपी के गांव में दोहरी मौत से सनसनी: खेत में महिला, घर में पुरुष की लाश मिलने से फैली दहशत