भोपाल
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मुरैना लोकसभा सीट पर सवर्ण वर्ग से रमेश चंद्र गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। दो दिन पहले ही उन्होंने बसपा की सदस्यता ली थी। इसके साथ ही पार्टी प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 26 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
बचे तीन उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार को होने की उम्मीद है। यहां भाजपा से शिवमंगल सिंह तोमर और कांग्रेस से सत्यपाल सिंह सिकरवार चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा प्रत्याशी करतार सिंह को एक लाख 29 हजार 380 (11.38 प्रतिशत ) मत मिले थे।

More Stories
बंगाल चुनाव में TMC का बड़ा दांव: सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर से ममता बनर्जी मैदान में
चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी पलटी, शुभेंदु अधिकारी के करीबी नेता ने जॉइन की TMC
पाकिस्तान पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले– अफगानिस्तान में हो रही बर्बरता पर दुनिया चुप क्यों?