एसपी ने रिबन काटकर दी शुभकामनाएं
सिंगरौली
कल मध्य प्रदेश में देर शाम 124 निरीक्षकों की पदोन्नति कर उन्हें कार्यवाहक डीएसपी का प्रभार दिया गया। जिसके बाद आज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी राजीव पाठक की मौजूदगी में माड़ा निरीक्षक रहे नागेंद्र प्रताप सिंह का रिबन काटकर उन्हें एसडीओपी उमरिया बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि कल जारी लिस्ट के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बहुत जल्दी वह उमरिया पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लेंगे।

More Stories
महाशिवरात्रि पर बागेश्वरधाम में भव्य शादी महोत्सव: 301 जोड़े, 12 लाख श्रद्धालु और 5 किमी तिरंगा लाइटिंग
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की धमकी, सूर्या को दी चेतावनी
नव निर्माण के नौ वर्ष : एमएसएमई से हथकरघा और खादी तक, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार देता बजट 2026-27