बुधनी
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में बड़ा हादसा हो गया। बुदनी के ग्राम सियागेन में पुल निर्माण कार्य के दौरान साइड की पिचिंग दीवार गिर गई। इस हादसे में वहां कार्यरत चार मजदूर दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक मजदूर घायल बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शाहगंज पुलिस और नागरिकों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन जारी है। समाचार के लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था। मलबे में कितने लोग दबे है इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतकों के नाम-पते भी सामने नहीं आए है।

More Stories
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये
यूपी में गोहत्या और तस्करी पर सख्ती: 35 हजार से ज्यादा आरोपी भेजे गए जेल
पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगा 1 लाख; लोकायुक्त ने ₹5 हजार पर दबोचा