कासगंज
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में ईद के मोके पर बड़ा हादसा हो गया है। एक साथ 9 दोस्त घूमने गए नहर में डूब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से सर्च ऑपरेशन अभियान शुरु कराया। काफी मशक्कत के बाद पांच को निकाल लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि एक दोस्त नहर में नहाने के लिए उतारा था, इस दोरान वह डूबने लगा, बच्चे को डूबते देख नहर किनारे बैठे 8 और बच्चे नहर में कूद पड़े। लेकिन वह भी नहर के गहरे पानी में समा गये। बच्चों को डूबने की घटना जैसे ही गांव में फैली। लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी। नहर में बच्चों डूबने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर कासगंज डीएम सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक और सदर के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत भी पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कर रही है।

More Stories
राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा बचाने के लिए चोर बंदरों से मुकाबला, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट
इंदौर में बनेगा एमपी का सबसे बड़ा अस्पताल, 34 ऑपरेशन थिएटर और 320 ICU बेड्स होंगे उपलब्ध
यूपी में अंडों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, नया आदेश हुआ जारी