महासमुंद
बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पलसापाली में वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और नकदी जब्त की है। पुलिस ने एक कार से 52.528 किलो चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, छह चांदी जैसी सिल्लियां और 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये बताई गई है। कार सहित कुल जब्ती की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को पलसापाली अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार क्रमांक सीजी 23 क्यू 9222 को रोककर तलाशी ली गई। कार में गोबरा नवापारा, जिला रायपुर निवासी उमेश कंसारी (45) और बेलटुकरी, जिला गरियाबंद निवासी रोशन कुमार साहू (40) सवार थे।

More Stories
‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी
श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता