ग्वालियर
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तिकरण और उन्नयन के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिविल अस्पताल हजीरा में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रोगी कल्याण समिति के दानदाताओं को समयबद्ध रूप से 80जी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्रालय वल्लभ भवन में सौजन्य भेंट की।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा के उन्नयन से संबंधित विभिन्न विषयों के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने सिविल अस्पताल हजीरा में ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, कैथ लैब की स्थापना तथा अतिरिक्त चिकित्सकीय स्टॉफ की उपलब्धता का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए इन सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, एमडी एमपीपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल, संचालक प्रोजेक्ट एवं सीईओ आयुष्मान भारत डॉ. योगेश भरसट और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
2027 चुनाव की तैयारी: प्रयागराज रैली में केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- साइकिल को पंचर करना है
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का डीबीटी हस्तांतरण
सीएम बोले: राहुल हल्की भाषा बोल रहे, उन्हें वैश्विक हालात समझने चाहिए, कांग्रेस कर रही है षड्यंत्र