डिंडोरी
जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 14 बंधान टोला में कंकाल मिलने से लोगो में हल चल। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय रह वासी शौच क्रिया के लिए गए तो देखा कि बंधान का भराव जहा अभी अभी खाली हुआ है वहां एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी धीरे धीरे वार्ड क्रमांक 14 झुरकी टोला में फैल गई। जिसकी जानकारी पार्षद पति गोवर्धन सरैया द्वारा जिला मुख्यालय कोतवाली को दी गई। जिसकी जांच में जुटी पुलिस।
मौके पर जाकर देखने से पता चला कि उक्त स्थान पर शौच क्रिया के लिए स्थानीय लोगो का आवागमन है।जिसके चलते उक्त स्थान पर गंदगी का यह आलम है की वहा पैर रखना भी दुभर है।
ऐसे में पूरे देश में समग्र स्वछता अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायत को शौच मुक्त ओडीएफ प्लस का दर्जा दिया गया है। लेकिन जिला मुख्यालय में शौच के लिए लोग बाहर जा रहे हैं तो क्या जिला मुख्यालय ओडी प्लस की श्रेणी में नहीं आता, सोचने का विषय है।

More Stories
IPS तबादलों की घड़ी आई, मध्यप्रदेश के इन जिलों के SP के नाम की लिस्ट तैयार
आलोक नागर और राजेश भट्ट होंगे नए सूचना आयुक्त, राज्य सरकार ने दी मंजूरी
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब फ्री में मिलेगा 2 लाख का जीवन रक्षक इंजेक्शन