इंफाल.
मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के दो गांवों में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने डी हाओलेनजंग गांव के बाहरी इलाके से शनिवार को चार अग्नेयास्त्र, एक आधुनिक एवं लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम भारी मोर्टार बरामद की। बयान के अनुसार वहां से कुल 1,200 रुपये मूल्य के नकली नोट भी जब्त किए गए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक अन्य तलाशी अभियान में पुलिस टीम ने चुराचांदपुर के मोलजंग गांव से 10 बंदूकें, जिलेटिन की आठ छड़ें और गोला-बारूद बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया कि एक भिन्न अभियान में इम्फाल वेस्ट जिले के केईसंपत जंक्शन से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से दो एसएलआर राइफल जब्त की गईं। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

More Stories
ट्रेड डील पर बदली अमेरिकी शर्तें! ‘साझा समझ’ के बीच क्या हुआ, विदेश मंत्रालय ने खोला राज
RBI बदलेगा क्रेडिट कार्ड नियम, 4% ब्याज पर बड़े लोन की सुविधा में बदलाव संभव
भारत आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पैक्ट समिट में करेंगे शिरकत