पृथ्वीपुर
मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर के द्वितीय चरण की शुरुआत 10 मई बुधवार से की गई है।प्रतिदिन शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है इसी क्रम में आज पृथ्वीपुर नगर में विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने शिविर तथा जनसंपर्क के माध्यम से सभी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, साथ ही उनके आवेदन पत्र लेकर उन्हें जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
शिविर में विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर मेरे एवं अधिकारियों के द्वारा स्वयं शिविर में शामिल होकर आप सभी को समस्याओं को सुना जाएगा। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द निराकरण जाएगा। उन्होंने बताया कि यह 10 मई से 30 मई तक चलेगा। इसके माध्यम से क्षेत्र के ग्राम पंचायत में हमारे द्वारा शिविर आयोजित कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

More Stories
यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति क्लब’ का हिस्सा: डिप्टी सीएम केशव
बुंदेलखंड बन रहा स्टार्टअप हब, झांसी में बीवीएस एक्सपो-2026 ने दिखाई झलक
सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी