कांकेर
खूंखार नक्सली प्रभाकर के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी राजे कांगे को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. डीवीसीएम रैंक की नक्सली राजे कांगे पर 8 लाख का सरकार ने ईनाम रखा है.
रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे को कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने कौड़ोसाल्हेभाट गांव से गिरफ्तार किया है. राजे कांगे के साथ उसके शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते माह पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रभाकर को पकड़ा था.

More Stories
बस्तर और सरगुजा में औषधीय पौधों की योजनाओं का होगा विस्तार : विकास मरकाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख