शहडोल
पटवारी और ASI के बाद रेत माफिया ने दो गायों को कुचल दिया। दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। बिना नम्बर के ओव्हरलोड रेत परिवहन कर रहे तेज रफ्तार ट्रक गायों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
गायों की मौत के बाद ग्रामीणो में काफी आक्रोश है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार बिना नंबर की मेटाडोर में जैतपुर के चाका खदान से रेत उमरिया ले जाई जा रही थी। घटना बुढार थाना क्षेत्र के NH 43 लालपुर के पास हुई। तेज रफ्तार मेटाडोर ने गायों को कुचल दिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।

More Stories
दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री ने किया डॉ. तेज प्रताप शाही की स्मृति में आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन
भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर फहराया पार्टी का झंडा
योगी सरकार की पहल से अमेठी की पूनम बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी