मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। परिणीति ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। परिणीति ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, नई फिल्म, नए बाल… तैयारी शुरू। परिणीति अंतिम बार 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आयी थी। इस फिल्म में परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था।

More Stories
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों पर टूटीं मौनी रॉय की चुप्पी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ का ऐलान, अक्षय कुमार–सैफ अली खान की जोड़ी 11 सितंबर 2026 को मचाएगी धमाल
वीकेंड पर ओटीटी धमाका: ZEE5 पर देखें राजसी साज़िश से लेकर क्राइम थ्रिलर तक का पूरा पैकेज