मुंबई
ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की डेब्यू फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' इसी साल 24 जून 2024 को रिलीज होनी थी, जिसमें उनके साथ रोहित सराफ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है क्योंकि मेकर्स को इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर पेंडेमिक के दौरान अनाउंसमेंट हुई थी और इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही थी। अब मूवी बिजनेस को लेकर जिस तरह के हालात दिख रहे हैं ऐसे में इसे खरीददार मिलने में काफी चैलेंजेज का सामना करना पड़ रहा है। ये फिल्म पूरी तरह से तैयार होने के बावजूद भी इसे रिलीज करने में देरी हो रही है क्योंकि डिस्ट्रीब्यूटर्स इसे थिएटर में रिलीज करने को लेकर बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं।
फिल्म रिलीज करने से बच रहे एग्जिबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स
हाल के समय में कई सारी फिल्मों का जो परफॉर्मेंस रहा है उसे देखकर एग्जिबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स सतर्क रहना चाह रहे हैं। मेकर्स इसे ओटीटी पर दर्शकों के लिए परोसने से पहले सिनेमाघरों में लिमिटेड रिलीज का ऑप्शन चुन सकते हैं।
प्रड्यूसर ने कहा- दो गाने की वजह से हुई डीले
हालांकि, इसी बातचीत में प्रड्यूसर रमेश तुरानी ने कहा- नहीं, बात ऐसी नहीं है, हमने पहले 28 जून की तारीख अनाउंस की थी लेकिन डीले दो गाने की वजह से हुई जिसकी शूटिंग पेंडिंग थी।

More Stories
धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड की कैंची, खूनखराबे के सीन को लेकर उठी आपत्ति
LPG संकट पर Akshay Kumar का मजाकिया अंदाज, बोले- पत्नी ने मंगवा लिए 2 इंडक्शन
इंस्टाग्राम पर छाया ‘आयुष्मान खुराना एरा’, ‘साड़ी गली’ के नए वर्ज़न से मचाई धूम