Amazon Prime Video का यूज आप भी करते हैं तो कुछ चीजों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। हाल ही में कंपनी ने काफी बदलाव किए हैं। आमतौर पर लोग Amazon Prime को Netflix के मुकाबले थोड़ा किफायती मानते हैं। लेकिन अब कंपनी इसमें भी काफी बदलाव करने जा रही है। इसके बाद आपको वीडियो देखने के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
कंपनी ने अब नया नियम लागू कर दिया है। हालांकि ये नया नियम भारत के लिए नहीं है। अगर आप बिना विज्ञापन के कोई वीडियो देखना चाहते हैं तो आपको अलग से पैसे देने होंगे। पेमेंट नहीं करने की स्थिति में वीडियो के बीच-बीच में विज्ञापन दिखाए जाएंगे। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा में ये बड़े बदलाव हुए हैं। यानी आप इन देशों में वीडियो देखना चाहते हैं तो अलग से पेमेंट करनी होगी।
हालांकि अभी भारतीय यूजर्स को लेकर कंपनी की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। ये बदलाव 29 जनवरी से होने वाले हैं। यूजर्स को बिना विज्ञापन वीडियो देखने के लिए 2.99 अमेरिकी डॉलर प्रति महीना देना होगा। हालांकि ये एक बड़ी राशि साबित हो सकती है। क्योंकि इसके अलावा आपको मासिक सब्सक्रिप्शन तो लेना ही होगा। इसके अलावा ये राशि प्रदान करनी होगी।
कंपनी की तरफ से हाल ही में ये डिटेल्स शेयर की गई हैं। अब यूजर्स को विज्ञापन फ्री वीडियो देखने के लिए ये भुगतान करना होगा। कंपनी की तरफ से साल 2005 में इसकी शुरुआत की गई थी। इसके बाद कंपनी ने बहुत सारे बदलाव किए हैं। साथ ही 2 दिन में शिपिंग का भी वायदा किया गया था। यानी आप प्राइम मेंबरशिप लेंगे तो फास्ट डिलीवरी ऑप्शन भी दिया जाएगा। भारत में प्राइम वीडियो का यूज कई लोग करते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी की तरफ से ऐसे यूजर्स के लिए भी अलग से चार्ज किया जा सकता है।

More Stories
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max आ रहे हैं, पहली बार मिलेंगे ये नए फीचर्स
हैकर्स के लिए अभेद्य दीवार बना आईफोन का यह खास फीचर
सिर दर्द की जड़ दिमाग में नहीं, आपके पेट में है, आयुर्वेद ने बताया खराब पाचन और भारीपन का गहरा कनेक्शन