लाहौर
पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने पैसे की तंगी के कारण अपने कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन भुगतान नहीं किया है।
सूत्र के मुताबिक लाहौर स्थित मुख्यालय और कराची स्थित कार्यालय में पीएचएफ के लगभग 80 कर्मचारी पिछले छह महीनों से अपना वेतन का इंतजार कर रहे हैं।
उन्हें पिछले छह महीने से कोई चिकित्सा लाभ भी नहीं मिल रहा है।
कर्मचारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को भी पिछले चार-पांच महीनों से अनुबंध के मुताबिक वेतन या भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। ओमान में हाल ही में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान भी खिलाड़ियों को भत्ता नहीं मिला था।
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के कप्तान इमाद शकील बट और कुछ अन्य खिलाड़ी भी क्वालीफायर के दौरान अपने दैनिक बकाया का भुगतान न करने के मुद्दे पर टीम प्रबंधन से भिड़ गए थे।
सूत्र ने कहा, ''एक समय तो बट ने धमकी दी थी कि जब तक दैनिक भत्ते नहीं दिये जाते तब तक वे आगे मैच नहीं खेलेंगे।''
सूत्र ने कहा, ''वर्तमान में पीएचएफ पर अपने कर्मचारियों, खिलाड़ियों, कोचों और अन्य ग्राहकों का लगभग आठ करोड़ रुपये का बकाया है।''

More Stories
काव्या मारन का ‘मास्टरस्ट्रोक’, KKR के खिलाफ SRH की टीम में 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन संभालेंगे कमान
ईडन गार्डन्स में KKR और SRH की भिड़ंत, रहाणे और ईशान किशन के बीच कप्तानी की जंग, क्या फिर चलेगा क्लासेन का बल्ला?
मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, 5 साल में झटके 130 विकेट, फिर भी टी20 में अनदेखी पर चयनकर्ताओं को घेरा