छतरपुर
एमपी के छतरपुर जिले में पुलिस बल का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए, तो वहीं एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस बल का यह ट्रक बागेश्वर धाम ड्यूटी के लिए जा रहा था, तभी ट्रक का पहिया फट गया और ट्रक हादसे का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को छतरपुर पुलिस बल की एक टुकड़ी बागेश्वर धाम ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसमें लगभग 10 पुलिसकर्मी थे। यह सभी पुलिसकर्मी ट्रक में सवार थे। जैसे ही यह ट्रक बागेश्वर धाम के पास रेलवे पुल के पास पहुंचा, तभी ट्रक का पहिया फट गया। इससे ट्रक पुल के नीचे उतर गया और हादसे का शिकार हो गया। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद सभी पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी लगते ही छतरपुर जिले के तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी आगम जैन जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना। तो वहीं एक गंभीर घायल पुलिसकर्मी को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है।
ट्रक ड्राइवर वीर सिंह ने बताया कि हम सभी लोग मंगलवार की ड्यूटी के लिए बागेश्वर धाम जा रहे थे। तभी ब्रिज के पास ट्रक का टायर फट गया और ट्रक पुल से नीचे उतर गया। घटना में लगभग सभी घायल हैं। जगदीश नाम के एक पुलिस कर्मी को गंभीर चोट आई है।

More Stories
अंतरधार्मिक विवाह पर विवाद, पुलिस ने रोकी महापंचायत; हिंदूवादी नेता नजरबंद
राम की नगरी में आने वाले भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार
एएम ग्रुप और इन्वेस्ट यूपी के बीच एमओयू, 2030 तक पूर्ण क्षमता से संचालन का लक्ष्य