लखनऊ
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज रोज तड़के अपने भक्तों को दर्शन देते थे। प्रेमानंद महाराज तड़के 2 बजे राधा केलि कुंज आश्रम तक पद यात्रा करते थे। इस दौरान रातभर से जमा भक्तों की भीड़ को उनके दर्शन मिलते थे। लेकिन ये दर्शन अब अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। तड़के अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं होंगे।
आश्रम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उनके स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ के कारण ये बंद किया गया है। प्रेमानंद महाराज आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज तक पद यात्रा के दौरान भक्तों को दर्शन देते थे। आश्रम ने कहा कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।
गौरतलब हो कि रोज आश्रम सत्संग के लिए जाते हुए प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उनके भक्तों की भीड़ पूरे रास्ते पर उमड़ती थी। इसके बाद वहां से सुबह सभी भक्त उनके सत्संग में शामिल होने जाते। बढ़ती भीड़ के कारण आश्रम की ओर से अब दर्शन बंद किए गए हैं। साथ ही इस फैसले के पीछे प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य भी कारण बताया है। दरअसल, प्रेमानंद महाराज जी की दोनों किडनियां खराब हैं और उनका रोज डायलिसिस होता है। उनका स्वास्थ्य इसी कारण खराब रहता है।

More Stories
डिजिटल कृषि की ओर तेज़ी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश, क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में बड़ा विस्तार
संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा, विभिन्न विधाओं के कलाकार होंगे सम्मानित
स्मार्टफोन डिप्रेशन की बीमारी पैदा करने वाला है, छोटी-छोटी बातों के कारण बढ़ी आत्महत्याओं की प्रवृत्तिः सीएम योगी