रायपुर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा आज छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की पक्ष में प्रचार करेंगी. छत्तीसगढ़ के बाद प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा है.
प्रियंका वाड्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर मिनट टू मिनट जारी किया गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी. 12:30 बजे कोरबा पहुंचकर चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी. 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा में शामिल होंगी. 1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए प्रियंका गांधी रवाना होंगी. दोपहर 2 बजे प्रियंका बिलासपुर से मध्यप्रदेश दौरे के लिए रवाना होंगी.

More Stories
यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय
धमनी गांव बनेगा ईको-टूरिज्म का नया हब, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास डेस्टिनेशन
जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय