इंदौर
शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 8 अप्रैल को होंगे। इसमें मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर भागवत कथा भी सुनाएंगे और साईं प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया जाएगा। साथ ही योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी नगर उषानगर में होगा। इसके साथ ही विभिन्न आयोजन भी होंगे।
शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी साईं मंदिर छत्रीबाग से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसमें भक्त साईं की महिमा का गुणगान करते हुए चलेंगे। इसके अतिरिक्त देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति द्वारा सुबह 6.15 बजे केशरबाग रोड मधुबन कालोनी से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताए जाएंगे। यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों के देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।

More Stories
मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी, खरगोन पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट वकील ने नाजिया इलाही का बड़ा दावा किया
धार एवं खंडवा जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
प्यार में लिया बड़ा फैसला, दो बहनों ने धर्म बदलकर शादी की, नया नाम लेकर पतियों के साथ थाने पहुंचीं