बिलासपुर
एसईसीएल में जूनियर मैनेजमेंट स्केल के लगभग 172 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। इस बाबत कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय कोलकाता ने कल आदेश जारी किया था जिसके तारतम्य में आज मुख्यालय बिलासपुर से पदोन्नति आदेश जारी किए गए। ये सभी अधिकारी सहायक प्रबंधक व उप प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर व डिप्टी मैनेजर ) स्तर के हैं। इनमें सर्वाधिक 122 अधिकारी डिप्टी मैनेजर बने हैं तथा ये माइनिंग, कार्मिक, ई एंड एम, उत्खनन , विधि , चिकित्सक , सर्वे, वित्त , सेल्स , सिस्टम्स सहित अलग अलग सँवर्ग से जुड़े हैं। कुल 50 अधिकारी मैनेजर बने हैं जिनमें सर्वाधिक 33 कार्मिक सँवर्ग के हैं। सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

More Stories
एशियाई खेलों के चयन पर नजर, तीरंदाज कोमालिका बारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन से आश्वस्त
31 मार्च डेडलाइन: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तो कुर्की और सीलबंदी तय, 17% जुर्माना भी लगेगा
चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक