सतना.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज मध्यप्रदेश के सतना में होने वाला प्रवास उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते रद्द हो गया है। अब उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया, 'जननायक आदरणीय राहुल गांधी जी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं! ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय खरगे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया! मध्यप्रदेश की जनता के प्रति गहरा सम्मान भाव रखने वाले खरगे जी ने तुरंत सतना में कांग्रेस के लोकप्रिय लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा जी के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। दोनों नेताओं की सहृदयता को प्रणाम।' पटवारी ने कहा कि गांधी शीघ्र ही नए कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।

More Stories
बंगाल चुनाव में TMC का बड़ा दांव: सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर से ममता बनर्जी मैदान में
चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी पलटी, शुभेंदु अधिकारी के करीबी नेता ने जॉइन की TMC
पाकिस्तान पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले– अफगानिस्तान में हो रही बर्बरता पर दुनिया चुप क्यों?