रायपुर.
राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की पेड़ पर लटकती लाश मिली है। अज्ञात युवती की लाश देखकर इलाके में हडकंप मच गया है। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की पंचनामा कर मर्चुरी में रखवा दिया गया है। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं घटना की वजह भी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम चंडी के कोपेडीह खार के पास एक युवती की लाश मिली है। बबुल के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकती अज्ञात युवती की लाश पर राहगीरों की नजर पड़ी। इस दौरान इलाके में हडकंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। अभनपुर पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती की लाश मिली है। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास में किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पंचनामा कर लाश को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 10वीं की छात्रा गर्भवती, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षिका सस्पेंड
SIR के बाद शिक्षकों पर नई जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी का ऐलान
उत्तर बस्तर कांकेर: आजीविका और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने साझा किए अनुभव