भोपाल
लोकसभा चुनावों में भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए और INDIA गठबंधन आमने सामने है। इस चुनाव को लेकर सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर जी न्यूज और MATRIZE का ओपिनियन पोल सामने आया है। इसमें भाजपा को बड़ी बढ़त दिखाई गई है। इसने कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया है। मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजों को लेकर क्या मिल रहे संकेत इस रिपोर्ट में जानें…
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 28 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इस ओपिनियन पोल से जाहिर होता है कि मध्य प्रदेश में एमबार फिर पीएम मोदी का मैजिक चलने वाला है। ओपिनियन पोल के आंकड़े बतलाते हैं कि भाजपा एकबार फिर से 2019 वाला प्रदर्शन दोहरा सकती है। सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।
यदि वोट शेयर के लिहाज से देखें तो भाजपा 60 फीसदी के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। ओपिनियन पोल के आंकड़े बतलाते हैं कि भाजपा को 62 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है। वहीं कांग्रेस को केवल 32 फीसदी वोट शेयर से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट शेयर जा सकते हैं।
जी न्यूज और MATRIZE का ओपिनियन पोल बताता है कि कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। अनुमान है कि छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा को कड़ी चुनौती मिल सकती है। यदि साल 2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो पाते हैं कि भाजपा ने क्लीन स्विप करते हुए 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खाते में केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट ही आई थी। कांग्रेस के नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से जीत दर्ज किया था। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र कमलनाथ का गढ़ है।

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में सजेगी राम नगरी, एयरपोर्ट से राम मंदिर तक 20 सांस्कृतिक मंच
मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी, खरगोन पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट वकील ने नाजिया इलाही का बड़ा दावा किया
धार एवं खंडवा जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश