मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर ने वर्ष 2023 में डॉन की तीसरी किस्त की अनाउंसमेंट की थी। साथ ही साथ फरहान अख्तर ने नए डॉन के चेहरे की झलक भी दिखाई थी।
फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘डॉन 3’ का प्री-प्रोडक्शन अगले महीने मार्च से शुरू होने वाला है। ‘डॉन 3’ फिलहाल कास्टिंग स्टेज पर है। वहीं ‘डॉन 3’ का शूटिंग शेड्यूल इस साल अगस्त महीने से शुरू होगा। इससे पूर्व डॉन फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में शाहरूख खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

More Stories
‘धुरंधर 2’ की मुरीद हुईं देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा ने आदित्य धर और रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, पोस्ट वायरल
‘धुरंधर 2’ पर कहानी चोरी का बड़ा आरोप, राइटर संतोष कुमार ने आदित्य धर को घेरा, लीगल एक्शन की तैयारी
भूमि पेडनेकर ने कहा: मेन स्ट्रीम सिनेमा की तुलना में ओटीटी पर अभिनेत्रियों को मिलते हैं बेहतरीन किरदार