लखनऊ
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कई बड़े चेहरे पर विश्वास जताया है। सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है।
आप को बता दें कि सपा इससे पहले 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से इसके अलावा पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

More Stories
मध्य प्रदेश में होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाईकोर्ट ने दोबारा विज्ञापन के दिए निर्देश
मपी बजट 2026-27,लाड़ली बहनों को ₹23,883 करोड़ की सौगात, किसानों और बुनियादी ढांचे पर मेहरबान हुई मोहन सरकार
हर घर में शिक्षा का दीप जले, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : खाद्य मंत्री राजपूत