मुंबई
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सरोद वादक आशीष खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। आशीष के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का बड़ा सदमा लगा है और वे दिवंगत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
आशीष खान के भतीजे, उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया पर सरोद वादक के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बहुत दुख के साथ हम आपको शुक्रवार, 14 नवंबर, 2024 को हमारे श्रद्धेय और प्रिय आशीष खान के निधन की जानकारी देते हैं। हम उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गए हैं और वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'
बता दें, आशीष खान का जन्म 1939 में एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके दादा उस्ताद अलाउद्दीन खान और पिता उस्ताद अली अकबर खान भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे। इसलिए ये गुण भी आशीष खान ने अपने बाप-दादा से लिया था। उन्होंने छोटी उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

More Stories
कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे
अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस
राम जन्मभूमि फैसले से दुखी थीं स्वरा भास्कर, शाहरुख-सलमान को मैसेज कर मांगी थी माफी