रायपुर
19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान सोमवार दोपहर को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया और यहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी उन्हें देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान नक्सल क्षेत्रों में तय एसओपी का पालन वे जरुर करें।
इस अवसर पर उपस्थित सीआरपीएफ के कमांडेंट विजय सिंह ने जवानों को नक्सल क्षेत्र में चुनाव के दौरान अपनाए जाने वाले निदेर्शों की जानकारी दी। डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी ने उनका हौसला अफजाई करते हुए उनको बल प्रबंधन के बारे में बताया।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा