भोपाल
आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस की जांच के दायरे में आए वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार शर्मा को राज्य शासन ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। शर्मा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ थे।
लोकायुक्त पुलिस ने 14 नवंबर को उनके शासकीय और निजी आवास पर छापेमारी की थी। इसमें सात करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति का पता चला था, जिसमें तीन करोड़ रुपये की ज्वेलरी शामिल है। उन पर आय से 500 गुना से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

More Stories
INDIA ब्लॉक पर भड़के आजम खान, बोले- रामपुर की वोट चोरी को नहीं बनाया मुद्दा
राष्ट्रीय खेल हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण जानलेवा खतरे की जद में